रोहित शर्मा ने पत्रकारों के साथ कर दी मजेदार बात, ऐसा क्या बोला जिसका वीडियो जमकर हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। मैदान के बाहर भी उनका मजाकिया स्वभाव अक्सर देखने को मिलता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों के बीच ऑकलैंड में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान रोहित ने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत की और अपने जवाब से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

अभ्यास सेशन के दौरान कुछ पत्रकारों ने रोहित शर्मा के नए टीवी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' की तारीफ की। एक पत्रकार ने उनसे कहा कि उनका शो काफी अच्छा चल रहा है। इस पर रोहित ने पहले पूछा कि क्या उन्होंने शो देखा है? पत्रकारों के हां कहने पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन्हें भी शो में आने का न्योता दे दिया।

rohit sharma

रोहित ने कहा कि एक दिन सभी पत्रकारों को शो में बुलाया जाएगा। उन्होंने हंसते हुए कहा कि उस दिन वह खुद सवाल पूछेंगे और पत्रकारों को उनके सामने बैठना होगा। रोहित की इस बात पर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे। बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किस पर आधारित है रोहित का शो

रोहित शर्मा का शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' उनके टेलीविजन होस्ट के रूप में नई शुरुआत है। यह लोकप्रिय अमेरिकी गेम शो 'फैमिली फ्यूड' के भारतीय रूपांतरण पर है। इसमें अलग-अलग टीमें सवालों के जवाब देकर मुकाबला करती हैं। इस शो में क्रिकेट जगत के कई चेहरे भी नजर आ चुके हैं। श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर के अलावा शिखर धवन भी इसमें शामिल हुए हैं।

वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे रोहित

रोहित शर्मा अब भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। पांच मुकाबलों की यह सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। इस प्रारूप में रोहित और विराट कोहली की भूमिका भारतीय टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है। दोनों अनुभवी बल्लेबाज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+