रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस नहीं करेगी 18 करोड़ में रिटेन? इन दो खिलाड़ियों पर लगाएगी मोटा पैसा

पिछले साल ट्रेड कर मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या को लाने का फैसला गलत साबित हुआ था। हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने के बाद फैन्स भड़क गए थे और टीम के प्रदर्शन पर भी गहरा असर देखने को मिला था। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में भी नहीं पहुंची थी।

इस बार रिटेंशन पॉलिसी के तहत दो प्लेयर्स को 18-18 करोड़ की धन राशि देते हुए टीम में रखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा को इतनी बड़ी रकम देकर शायद मुंबई इंडियंस रिटेन नहीं करना चाहेगी।

rohit sharma

रोहित अगर इस टीम में रहते हैं, तो उनको इतनी बड़ी राशि नहीं मिलेगी। रिटेंशन में मुंबई इंडियंस की पहली पसंद हार्दिक पांड्या होंगे। वह 18 करोड़ की रकम के साथ रिटेन किये जा सकते हैं। भविष्य की संभावनाओं को तलाशने के लिए ही हार्दिक को टीम में लाया गया था।

हालांकि पांड्या की कप्तानी में पिछले आईपीएल में मुंबई अंतिम पायदान पर थी लेकिन गुजरात के लिए उनकी कप्तानी शानदार रही थी। गुजरात ने उनकी कप्तानी में दो बार फाइनल तक का सफर तय किया और एक बार टाइटल भी हासिल किया। ऐसे में हार्दिक को रिटेन किया जाना तय दिख रहा है।

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का आता है। टी20 में वह टीम इंडिया के कप्तान हैं। पांड्या के साथ वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ऊँची रकम वाले प्लेयर बन सकते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस में उनको कप्तानी का जिम्मा नहीं दिया जाएगा लेकिन 18 करोड़ की राशि के साथ रिटेन करने का फैसला लिया जा सकता है।

मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह भी एक बड़ा नाम है। उनको इतनी बड़ी राशि शायद नहीं दी जाएगी। बुमराह और रोहित दूसरी टीमों में जाने पर शायद बड़ी रकम ले सकते हैं। अगर बुमराह नीलामी में आते हैं, तो टीमें उनके लिए पैसों की ढ़ेरी लगाने को तैयारी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+