IND vs ENG: रोहित शर्मा सिर्फ 1 छक्के से रच देंगे इतिहास, कोई भारतीय अब तक ऐसा नहीं कर पाया

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हर फ़ॉर्मेट में छक्कों से ही डील करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उनके बल्ले से छक्के देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे छक्के हैं। क्रिस गेल और शाहिदी अफरीदी उनसे पीछे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान एक और कीर्तिमान के करीब आकर खड़े हो गए हैं। यह रिकॉर्ड भी छक्कों से जुड़ा हुआ है। इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अगर रोहित एक भी छक्का जमा देंगे, तो अहम आंकड़ा उनके नाम होगा।

rohit sharma

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत के लिए रोहित शर्मा के बल्ले से सबसे ज्यादा छक्के आए हैं। उनके बाद ऋषभ पन्त का नाम आता है। खास बात यह है कि एक छक्का जमाने पर रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 50 छक्के जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएँगे। फ़िलहाल उनके नाम 49 छक्के हैं।

अब तक रोहित ने 31 मैचों में 49 छक्के जमाए हैं। ऋषभ पन्त के नाम 38 छक्के हैं और उन्होंने महज 24 मुकाबले ही खेले हैं। एक्सीडेंट के बाद पन्त मैदान से दूर ही हैं। इस लिस्ट में टॉप खिलाड़ी इंग्लैंड से है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का नाम नंबर वन पर है। स्टोक्स ने 44 मैचों में 78 छक्के टेस्ट चैम्पियनशिप में जमाए हैं।

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दो डबल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टॉप पांच में अपना नाम दर्ज कराया है। जायसवाल ने महज 8 मैचों में ही 26 छक्के जड़े हैं। वह पांचवें स्थान पर हैं। चौथे नम्बर पर इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो हैं, उन्होंने कुल 27 छक्के जड़े हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 से विजयी बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने पहला मैच हारने के बाद धांसू वापसी करते हुए इंग्लैंड की टीम को चारों खाने चित कर दिया और अगले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+