रोहित शर्मा की घड़ी के दाम ने चौंकाया, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं मुंबई में लग्जरी घर
Rohit Sharma: ओवल टेस्ट मैच के दौरान तीसरे दिन रोहित शर्मा अचानक स्टेडियम पहुँच गए। उस समय यशस्वी जायसवाल का बल्ला चल रहा था। रोहित सही समय पर वहां पहुँच गए और जायसवाल का शतक बनते हुए देखा। जायसवाल के शतक पर उन्होंने इशारा भी किया था।
शतकीय पारी को जायसवाल ने रोहित शर्मा को समर्पित कर दिया और कहा कि वह मेरी पारी देख रहे थे, यह उनको समर्पित करता हूं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर जमकर चर्चा देखने को मिली क्योंकि संन्यास के बाद वह पहली बार टेस्ट क्रिकेट देख रहे थे।

उधर रोहित के वीडियो वायरल हुए थे, तो उनकी घड़ी के ऊपर भी नजरें जाने ही वाली थीं। फैन्स के बीच घड़ी के डिजाइन और अन्य विशेषताओं से ज्यादा चर्चा कीमत को लेकर थी। आखिर टीम इंडिया के एकदिवसीय कप्तान हैं, तो घड़ी की कीमत भी तो वैसी ही होगी।
कितने की है Rohit Sharma की घड़ी
जींस और जैकेट में स्टेडियम पहुंचे रोहित शर्मा की घड़ी Audemars Piguet Royal Oak Jumbo Thin Smoked Burgundy Titanium की घड़ी पहनी थी जो उनके हाथ में काफी अच्छी लग रही थी और चमक भी रही थी। इसकी कीमत भी चौंकाने वाली है। रोहित की यह घड़ी लगभग ढ़ाई करोड़ की है। 2 करोड़ 46 लाख की घड़ी पहनकर रोहित वहां पहुंचे थे और पूरी महफिल लूट ली। उनकी घड़ी की कीमत में तो मुंबई के किसी पोश इलाके में शानदार घर खरीदा जा सकता है।
Rohit Sharma और कोहली ले चुके रिटायरमेंट
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे से पहले ही रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद शुभमन गिल को कप्तानी थमाई गई थी। रोहित शर्मा के अलावा कोहली ने भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। दोनों दिग्गजों के जाने से एक बड़ा गैप पैदा हो गया। गिल और टीम ने इंग्लैंड में बल्ले से अपना कमाल दिखाया है।
इंग्लैंड को टीम इंडिया ने तीसरे दिन 374 का टारगेट दिया और 50 रन पर एक विकेट भी हासिल कर लिया। भारतीय टीम चौथे दिन के गेम में इंग्लैंड को पटखनी देने का पूरा प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications