Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान हैं रोहित शर्मा, क्या फिर दोहराएंगे वो कारनामा
Asia Cup 2023, Rohit sharma batting: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। एशिया कप में भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। भारत ने एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत की ओर से काफी अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के परफॉर्मेंस पर सबकी नजरें होगी।
रोहित के नाम गजब का रिकॉर्ड: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान शतक लगाने का कारनामा किया था। साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एशिया कप में हिस्सा लिया था। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में रोहित शर्मा ने टीम के लिए शतक जड़ा था। वह पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं।

रोहित-धवन की जोड़ी ने दिलाई थी जीत: इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 237 रन बनाए थे। जिसके जवाब में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने 111 तो वहीं धवन ने 114 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की शतक की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।
वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ इन बल्लेबाजों का जलवा
रोहित शर्मा (भारत) - 7 मैच - 367 रन
कुमारा संगकारा (श्रीलंका) - 6 मैच - 306 रन
मार्वन अटापट्टू (श्रीलंका) - 4 मैच - 261 रन
लाहिरू थिरिमाने (श्रीलंका) - 3 मैच - 210 रन
विराट कोहली (भारत) - 3 मैच - 206 रन
एशिया कप के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications