Rishabh Pant के घर बजेगी शहनाई, रोहित, कोहली, धोनी शादी में लगाएंगे चार चांद! तैयारी हो गई शुरू

Rishabh Pant Sister Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में कई क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी इस शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मसूरी में जुटने की संभावना है। शादी समारोह मंगलवार और बुधवार को मसूरी में एक गुप्त स्थान पर किया जाएगा।

मसूरी पहुंचे धोनी (Rishabh Pant Sister Wedding)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शादी में शामिल होने की खबर लगभग पक्की मानी जा रही है। महेंद्र सिंह धोनी पहाड़ों के शहर मसूरी अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Rishabh Pant 1

किससे हो रही है साक्षी की शादी

साक्षी पंत बिजनसमैन अंकित चौधरी से शादी करने जा रही हैं। दोनों ने करीब नौ साल तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल सगाई की थी। जनवरी 2024 में लंदन में होने वाले इस जोड़े के सगाई समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हुए थे। यूके में पढ़ाई करने वाली साक्षी अपनी ट्रेवलिंग की तस्वीरों और ट्रेंडी आउटफिट्स की वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे पंत

बता दें कि ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जिसमें भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। विकेटकीपर-बल्लेबाज दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में बच गए। कई सर्जरी और लंबे ट्रीटमेंट से गुजरने के बाद उन्होंने एक साल से अधिक समय के बाद क्रिकेट में वापसी की और भारत को टी20 विश्व कप जीतने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+