VIDEO: रणजी ट्रॉफी टीम के साथ प्रैक्टिस करने पहुंचे Rohit Sharma, BCCI की सख्ती के बाद लिया बड़ा फैसला
Mumbai Ranji Trophy, Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने तमाम खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए कहा है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये दोनों ही खिलाड़ियों ने लंबे समय से घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है।
प्रैक्टिस के लिए पहुंचे रोहित शर्मा (Mumbai Ranji Trophy, Rohit Sharma)
बीसीसीआई की तरफ से मिले निर्देश के बाद रोहित शर्मा ने मुंबई टीम मैनेजमेंट को सूचित किया कि वे मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में रणजी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। इस सेशन में रोहित के घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल सकते हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट किट बैग के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंच गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आखिरी बार 2015 में खेला था रणजी मैच
एमसीए के एक सूत्र ने बताया था कि रोहित शर्मा मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास सेशन के लिए आएंगे और अभी यह तय नहीं है कि वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अगला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे या नहीं। वह एमसीए को उचित समय पर इस बारे में सूचित करेंगे। बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई टीम के साथ आखिरी बार 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में लगातार खराब पारियां खेलीं, चार टेस्ट मैचों में 3,9, 10, 3, 6 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 10.93 रहा और फिर उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।
कोच गौतम गंभीर ने कही थी ये बात
इससे पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि वह चाहते हैं कि हर कोई घरेलू क्रिकेट खेले। गंभीर ने सिडनी में भारत की सीरीज हार के बाद कहा था, "मैं हमेशा चाहूंगा कि हर कोई घरेलू क्रिकेट खेले। घरेलू क्रिकेट को इसी तरह से महत्व दिया जाना चाहिए। सिर्फ़ एक मैच ही नहीं, बल्कि अगर वे उपलब्ध हैं और लाल गेंद वाली क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं तो सभी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। यह बहुत आसान है।












Click it and Unblock the Notifications