'80-90 प्रतिशत तैयार हो चुकी टीम', रोहित शर्मा ने बताया वर्ल्ड कप के लिए अभी और क्या बाकी है

नई दिल्ली, 19 अगस्त: ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा टी20 वर्ल्ड कप आने वाला है और कंगारू ही डिफेंडिंग चैम्पियन हैं। भारत पिछली बार एशियाई जमीन पर कुछ खास नहीं कर पाया था लेकिन इस बार लीडरशिप के बदलाव के साथ टीम की मानसिकता में भी व्यापक बदलाव हुआ है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम तमाम प्रयोगों को अपनाने के बावजूद एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। टी 20 विश्व कप टीम की घोषणा के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है, रोहित शर्मा को भरोसा है कि 80-90% टीम पहले ही तैयार चुकी है।

टीम का 80-90 प्रतिशत हिस्सा तैयार

टीम का 80-90 प्रतिशत हिस्सा तैयार

एशिया कप 2022 प्लेइंग इलेवन का सही अंदाजा देगा, भले ही जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे लेकिन यह बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिता आपको विश्व कप की टीम की काफी हद तक झलक देगी।

रोहित शर्मा ने टीओआई के हवाले से कहा, 'टी20 विश्व कप में अभी करीब ढाई महीने बाकी हैं। इससे पहले, हमारे पास एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो घरेलू श्रृंखलाएं हैं। इसलिए, कमोबेश आपकी टीम का 80-90 प्रतिशत हिस्सा तैयार है, निश्चित रूप से परिस्थितियों के आधार पर तीन-चार बदलाव हो सकते हैं।"

वर्ल्ड कप के लिए अभी और क्या बाकी है

वर्ल्ड कप के लिए अभी और क्या बाकी है

केवल ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियों में बदलाव के कारण बदलाव होंगे। उछाल वाली पिचों के कारण भारत को तेज गति से जाना होगा। इससे मोहम्मद शमी की वापसी देखी जा सकती है जिन्हें टी20 विश्व कप 2021 के बाद टी20 से बाहर कर दिया गया था।

रोहित ने कहा, अभी तक हम भारत में खेल रहे हैं और यूएई में खेलेंगे, इसलिए ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियां अलग होंगी। हमें यह देखने की जरूरत है कि ऑस्ट्रेलिया में हमारी टीम के लिए क्या उपयुक्त है।

इस बार खेल अलग होगा

इस बार खेल अलग होगा

लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के मैच पर होंगी जो 28 अगस्त को होगा और उम्मीद है ये टीमें फिर सुपर 4 में और फिर फाइनल में भी खेलने जा रही हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार का बदला लेगी, वहीं रोहित को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फिर भी, उन्होंने वादा किया, यह इस बार खेल अलग होगा।

पाकिस्तान से ज्यादा परिस्थितियों पर फोकस रहेगा

पाकिस्तान से ज्यादा परिस्थितियों पर फोकस रहेगा

रोहित ने कहा, "एशिया कप लंबे समय के बाद हो रहा है, लेकिन हमने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान के साथ खेला था, जहां निश्चित रूप से परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा। लेकिन एशिया कप अब अलग है। टीम अलग तरह से खेल रही है और उसने अलग तरह से तैयारी की है, इसलिए तब से काफी चीजें बदली हैं। हमें परिस्थितियों का आकलन करने की जरूरत है, इस तथ्य को ध्यान में रखना चाहिए कि हम 40 डिग्री प्लस की गर्मी में खेलेंगे। हमें हालातों का आकलन करने और उसके अनुसार तैयारी करने की आवश्यकता है।"

भले ही भारत बनाम पाकिस्तान की भिड़ंत सुर्खियों में रहेगी, लेकिन रोहित शर्मा ने कहा कि टीम को विरोधियों की परवाह नहीं है। इसके बजाय, वे अपनी ताकत और कमजोरियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+