IND vs ENG: रोहित के शतक ने इंग्लैंड को रुलाया, सचिन का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला
IND vs ENG: राजकोट टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए इंग्लैंड को चौंका दिया। टीम इंडिया पहले सेशन में मुश्किल परिस्थिति में थी लेकिन रोहित शर्मा और रविन्द्र जडेजा ने बेहतरीन शतक जमाए और टीम को संकट से बाहर निकाल लिया।
भारतीय टीम के 3 विकेट महज 33 रनों पर ही गिर गए थे। इसके बाद रोहित शर्मा और जडेजा ने मोर्चा संभाल लिया और एक बड़ी भागीदारी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां शतक जमाते हुए इंग्लैंड की बखिया उधेड़ डाली।

रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के अलवा बतौर कप्तान सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। बतौर कप्तान सचिन ने भारत के लिए 4508 रन बनाये हैं। वह लिस्ट में चौथे स्थान पर थे लेकिन अब रोहित शर्मा ने उनको पार करते हुए खुद चौथा स्थान हासिल कर लिया है।
कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम विराट कोहली है। कोहली ने 12883 रन अपने नाम किये हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है। रोहित शर्मा ने भी अब इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। धोनी ने 11207 और अजहर ने 8095 रन बनाए।
पहले दिन के खेल में भारत के लिए रोहित शर्मा के अलावा जडेजा ने भी धाकड़ बैटिंग करते हुए चौथा टेस्ट सैकड़ा जमा दिया। जडेजा ने सरफराज खान के साथ मिलकर एक बेहतरीन भागीदारी भी की। हालांकि सरफराज को जडेजा के लत कॉल की वजह से रन आउट होना पड़ा।
सरफराज ने महज 48 गेंदों में ही अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी पूरी कर ली। इसके बाद वह रन आउट होकर चलते बने। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने 5 विकेट पर 326 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। जडेजा शतक के बाद क्रीज पर थे और कुलदीप यादव भी नाईट वॉचमैन के रूप में नाबाद लौटे।












Click it and Unblock the Notifications