लगातार 8वीं हार से परेशान हुए रोहित, इनके ऊपर फोड़ा हार का ठीकरा

rohit sharma

Recommended Video

    IPL 2022: LSG vs MI: लखनऊ से हार ने के बाद, बल्लेबाजों पर भड़के Rohit Sharma | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 37वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी पूरी तरह से खत्म हो गईं। लखनऊ से मिली हार मुंबई की इस सीजन में लगातार 8वीं हार रही है। हार से निराश कप्तान रोहित शर्मा ने बयान देते हुए बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है जो पूरे सीजन में छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

    यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने IPL में किया वो काम, जो कोई अन्य बल्लेबाज नहीं कर सका

    हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

    हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

    बयान देते हुए रोहित ने कहा, ''हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। यह आसान नहीं था क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच थी। हमें लक्ष्य का पीछा आसानी से करना चाहिए था, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। जब आपके पास इस तरह का टारगेट होता है, तो साझेदारियों को मजबूत करना अहम होता है। लेकिन बीच में कुछ गैरजिम्मेदार शॉट खेले। मैंने भी वैसा ही शाॅट खेला जिस कारण हम मैच से दूर होते गए।''

    इससे हमें नुकसान हो रहा है

    इससे हमें नुकसान हो रहा है

    रोहित ने आगे कहा, ''हमारे गेंदबाजों ने सीजन में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है। जो भी बीच में खेलता है उसे उस जिम्मेदारी को लेने और लंबी पारी खेलने की जरूरत है। विरोधी टीमों ने उस जिम्मेदारी को समझा है और इससे हमें नुकसान हो रहा है। एक खिलाड़ी को यह तय करने की जरूरत है कि वह क्रीज पर लंबे समय तक बल्लेबाजी करे। हमारा टूर्नामेंट कैसा रहा, इसे देखते हुए हर कोई चर्चा में आ गया है। हमें यह तय करने की जरूरत है कि हमारे पास एक मजबूत टीम हो और बीच में खिलाड़ियों को सही मौके मिलें।''

    हमने सर्वश्रेष्ठ टीम उतारने की कोशिश की

    हमने सर्वश्रेष्ठ टीम उतारने की कोशिश की

    उन्होंने आगे कहा, ''जब विदेशी खिलाड़ी अपने देशों के लिए खेलते हैं तो उनकी भूमिकाएं अलग होती हैं और यहां हम उनसे कुछ और उम्मीद करते हैं। हमने ज्यादा बदलाव नहीं करने की कोशिश की और हमने सर्वश्रेष्ठ टीम उतारने की कोशिश की। लेकिन जब आप मैच हारते हैं तो ऐसी चर्चा हमेशा होती है। जहां तक ​​मेरा सवाल है, मैं लोगों को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मौके देना चाहता हूं। सीजन वैसा नहीं रहा जैसा हम चाहते थे, लेकिन खेल में ऐसी चीजें होती हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+