Rohit Sharma के सामने पत्नी रितिका की आंखों से निकले आंसू, आकाश अंबानी ने कह दी दिल जीतने वाली बात
Ritika Sajdeh Gets Emotional: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को एक स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। मुंबई क्रिकेट संघ ने इस खास मौके पर रोहित शर्मा, शरद पवार और पूर्व बल्लेबाज अजीत वाडेकर के नाम पर स्टैंड्स का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।
वानखेड़े में नए स्टैंड्स का उद्घाटन (Ritika Sajdeh Gets Emotional)
इसके साथ ही एमसीए के पूर्व अध्यक्ष अमोल काले के नाम पर स्टेडियम के दफ्तर का लाउंज भी खोला गया। इस कार्यक्रम से वानखेड़े स्टेडियम को और भी ऐतिहासिक और सम्मानजनक पहचान मिली है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने पिछले महीने अपनी वार्षिक आम बैठक में एक अहम प्रस्ताव पारित किया, जिसके तहत वानखेड़े स्टेडियम के विभिन्न स्टैंड्स के नाम तीन दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर रखे जाने की बात हुई।

इन खिलाड़ियों के नाम पर भी है स्टैंड
इसके अंतर्गत वानखेड़े स्टेडियम के ग्रैंड स्टैंड लेवल 3 का नाम शरद पवार स्टैंड, ग्रैंड स्टैंड लेवल 4 का नाम अजीत वाडेकर स्टैंड और दिवेचा पवेलियन लेवल 3 का नाम रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है। ये बदलाव भारतीय क्रिकेट के इन महान खिलाड़ियों की योगदान और उनके सम्मान को बताने का काम करते हैं। इससे पहले भी वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट, और दिलीप वेंगसरकर के नाम पर स्टैंड्स रखे जा चुके हैं।
रितिका हो गईं इमोशनल
इस मौके पर रोहित शर्मा के साथ उनके माता-पिता और पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद थीं।रोहित की पत्नी रितिका सजदेह अक्सर स्टेडियम में अपने पति को चीयर करती हुईं नजर आती रही हैं। रितिका सजदेह के सामने रोहित शर्मा ने कई बेहतरीन पारियां भी खेली हैं। जिसमें वनडे में लगाया गया उनका दोहरा शतक भी शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रितिका को अपने आंसू पोंछते हुए देखा जा सकता है।
आकाश अंबानी ने किया रिएक्ट
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने रोहित शर्मा को इस सम्मान के लिए बधाई दी और भारतीय कप्तान के बारे में कुछ बातों का जिक्र किया। आकाश अंबानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बोरीवली का एक युवा लड़का, जिसका नाम अब क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित विश्व स्टेडियम में से एक वानखेड़े स्टेडियम पर है।












Click it and Unblock the Notifications