Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, जानिए कब होगा मुकाबला
Asia Cup 2023 Rohit Sharma: वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में टक्कर देखने को मिलेगी। इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल तीन मैच खेले जा सकते हैं। पहला ग्रुप स्टेज को 2 तारीख को होगा। वहीं दूसरा मुकाबला सुपर फोर में 10 सितंबर को खेला जाएगा। अगर ये दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती है तो 17 सितंबर को एक बार फिर दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
2 सितंबर को होगा पहला मुकाबला: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। एशिया कप 2023 की मेज़बानी पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाली है. एशियन क्रिकेट काउंसिल इस बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक 30 अगस्त को पाकिस्तान के मुल्तान में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी: स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। रोहितशर्मा ने कहा कि जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, तो यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, उन्हें हराना और उनके खिलाफ खेलना, इसके लिए हमें बहुत कुछ करना पड़ता है। हम अपनी टीम को एशिया कप के लिए पूरी तरह से तैयार चाहते हैं।
एशिया कप जीतना चाहेगा भारत: भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2022 में हुए विश्व कप में मैच खेला था। पिछले साल खेले गए एशिया कप में भारत को सुपर फोर में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के अलावा टीम को श्रीलंका से भी हार मिली थी। जिस कारण भारत फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा था। भारत की कोशिश इस साल किसी भी तरह की गलती को दोहराने से बचने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications