T20 World Cup को लेकर बड़ा खुलासा, कप्तान रोहित ने बताया कैसे ऋषभ पंत की वजह से पलटा था मैच

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma On Rishabh Pant: भारतीय टीम ने टी 20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एतिहासिक जीत दर्ज की थी। हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच को याद कर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में ऋषभ पंत की चालाकी को दिया।

रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव के यादगार कैच की प्रशंसा हर जगह की गई। लेकिन रोहित ने बताया कैसे ऋषभ पंत टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। रोहित शर्मा ने बताया कि कैसे खेल के एक सबसे मुश्किल समय के दौरान ऋषभ पंत की चालाक सोच ने भारत के पक्ष में मैच का रुख मोड़ दिया। जब दक्षिण अफ्रीका को 24 गेंदों पर 26 रनों की जरूरत थी, तो पंत ने चोट का बहाना बनाया, जिससे मैच में रुकावट आई और विरोधी बल्लेबाज का लय टूट गया।

T20 World Cup 2024 1

ऋषभ पंत की वजह से पलटा था मैच

दक्षिण अफ्रीका 13 ओवर में 109 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था। उसे शेष 7 ओवरों में 69 रन चाहिए थे। डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने क्रमशः कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की गेंदों पर आक्रामक रूप से रन बनाए, जिससे मैच दक्षिण अफ्रीका की ओर बढ़ती दिख रही थी। हालांकि, पंत के सोचे-समझे कदम के बाद दक्षिण अफ्रीका की गति काफी धीमी हो गई, पिछले 2 ओवरों में 38 रन बनाने के बावजूद वे अंतिम 4 ओवरों में केवल 17 रन ही बना पाए।

रोहित शर्मा ने बताई पूरी बात

रोहित शर्मा ने कहा कि फाइनल मैच में ऋषभ पंत की रणनीतिक सोच ने शायद हमारी जीत में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि कैसे थोड़े समय के अंतराल ने न केवल मैच को धीमा कर दिया, बल्कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को प्रभावी रूप से अपनी लय से बाहर कर दिया, जिसने भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर रोहित शर्मा ने और भी कई बातों का जिक्र किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+