Rohit Sharma ने किया बड़ा खुलासा, हर सीरीज से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ करते हैं खास प्लानिंग

World Cup 2023: भारतीय टीम में फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को छोड़कर ज्यादा सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने खेल के तीनों फॉर्मेट में बल्ले से टीम इंडिया के लिए अविश्वसनीय रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि घरेलू मैदान पर होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जिताने में कोहली और रोहित दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मैच से पहले विराट कोहली से क्या बात करते हैं रोहित?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हर सीरीज से पहले टीम के साथी विराट कोहली के साथ अपनी चर्चा के बारे में खुलकर बात की। रोहित ने बताया कि उन्होंने विराट के साथ टीम के कॉम्बिनेशन के साथ-साथ विपक्षी टीम की ताकत और कमजोरी के बारे में काफी बातचीत की है।

Rohit Sharma

मैच से पहले इन चीजों को लेकर चर्चा करते हैं दोनों खिलाड़ी
हाल के कुछ मैचों के दौरान इन दोनों सीनियर क्रिकेटर्स को अलग-अलग मैच स्थितियों पर चर्चा करते और एक-दूसरे को इनपुट देते देखा गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'विराट कोहली और मैं दोनों हर सीरीज से पहले बल्लेबाजी, टीम, विपक्षी टीम और गेंदबाजों के बारे में मिलकर काफी चर्चा करते हैं।'

वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम 10 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2023 के सुपर 4 स्टेज में पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 से पहले Shoaib Akhtar ने BCCI पर कसा तंज, बोले- दो साल से सही प्लेइंग-11 तक नहीं चुन सका भारत

रविवार से शुरू होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कड़ी मेहनत करते देखा गया। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेली, ऐसे में इसकी बहुत कम संभावना है कि राहुल अगले मैच के लिए सीधे भारत की प्लेइंग 11 में वापस आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+