रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर आ गया अपडेट, इस इवेंट में खेलने के बाद कहेंगे खेल को अलविदा?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को बैक टू बैक आईसीसी इवेंट्स में जीत दिलाकर इतिहास रचने का काम किया और एक अहम घोषणा भी कर दी थी। चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज करने के बाद रोहित की तरफ से साफ़ कहा गया कि मैं अभी कोई रिटायरमेंट नहीं लेने वाला हूँ।

इस बीच अब रिपोर्ट्स आई है, जिसमें बताया गया है कि रोहित शर्मा कब तक खेलना जारी रख सकते हैं। जिस समय का जिक्र किया जा रहा है, वह फिलहाल काफी दूर नज़र आ रहा है। रोहित शर्मा एक और वर्ल्ड कप खेलने के बाद रिटायर होंगे।

rohit sharma

दरअसल क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा अपने 40 साल तक खेलेंगे और इस दौरान उनका अंतिम टूर्नामेंट साल 2027 में होने वाला एकदिवसीय वर्ल्ड कप होगा। यह भी बताया गया कि रोहित इसके लिए अभिषेक नायर के साथ मिलकर अपनी फिटनेस पर काम करेंगे।

रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा अगले दो साल तक रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं और फिटनेस में सुधार करते हुए टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले कहा जा रहा था कि रोहित का यह अंतिम इवेंट है। जीत दर्ज करने के बाद वह रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किया था लेकिन रोहित ने इस बार प्रेस वार्ता में आकर साफ़ मना कर दिया और सभी अटकलों पर विराम लग गया।

Rohit Sharma के अगले असाइनमेंट

फ़िलहाल रोहित शर्मा टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड दौरे पर आना है। इंग्लैंड में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारत में आईपीएल भी है। मुंबई इंडियंस के लिए वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे।

Rohit Sharma के पास बड़ा मौका

अगर 2027 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप टीम इंडिया जीत लेती है, तो रोहित के पास सबसे उम्रदराज आईसीसी इवेंट जीतने वाला प्लेयर और कप्तान बनने का मौका होगा। हालांकि अभी सब बातें भविष्य की गर्त में छिपी हुई हैं। समय आने पर ही मामला साफ़ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+