'अगर मेरी जरूरत नहीं है तो गुडबाय,' रोहित शर्मा ने किया संन्यास से पहले अश्विन से हुई बातचीत का खुलासा
रविचंद्रन अश्विन के संन्यास ने हर किसी को चौंका दिया है। ब्रिस्बेन के गाबा में टेस्ट मैच के तुरंत बाद उनकी तरफ से संन्यास की घोषणा कर दी गई, हालांकि वह प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अश्विन को लेकर कई बातें कही, संन्यास से पहले हुई बातचीत का खुलासा भी किया।
रोहित शर्मा ने उनके फैसले को लेकर कहा कि ऐश की बात करें तो वह इस फैसले को लेकर बहुत आश्वस्त थे। जब मैं पर्थ आया तब मैंने यह सुना। जाहिर है कि मैं टेस्ट मैच के पहले तीन या चार दिन वहां नहीं था, लेकिन तब से यह बात उनके दिमाग में थी।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि जाहिर तौर पर इसके पीछे बहुत सी चीजें हैं। मुझे पूरा यकीन है कि ऐश जब बताने की स्थिति में आएँगे, तब उसका उत्तर देंगे। वह जानते हैं कि किस तरह का कॉम्बिनेशन टीम को चाहिए और टीम क्या सोचती है। जब हम यहाँ आए थे, तब पता नहीं था कि कौन सा स्पिनर खेलेगा। हम सिर्फ आकलन कर देखना चाहते थे कि किस तरह की कंडीशंस हैं। मैं जब पर्थ पहुंचा तो हमारी बात हुई थी। किसी भी तरह मैंने उनको पिंक बॉल टेस्ट खेलने के लिए मना लिया।
रोहित शर्मा ने कहा कि अश्विन ने ऐसा सोच लिया होगा कि मेरी सीरीज में जरूरत नहीं है, तो अलिवदा कहना बेहतर है। हालांकि हम अभी मेलबर्न नहीं गए हैं और पता नहीं है कि वहां कंडीशंस कैसी होंगी। वह हमारे लिए बड़े मैच विनर रहे हैं और उनको इस तरह के फैसले लेने की अनुमति होनी चाहिए। वह बहुत ही मजाकिया किरदार में दिखते हैं, वह बहुत मजाकिया आदमी है, इसमें कोई शक नहीं है।
गौरतलब है कि अश्विन को पर्थ टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उस समय बुमराह टीम इंडिया के कप्तान थे। इसके बाद एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मुकाबले में वह खेले थे। भारतीय टीम के लिए अश्विन ने कुल 537 विकेट अपने नाम किये थे।












Click it and Unblock the Notifications