कौन होगा भारतीय टीम का अगला स्टार? रोहित शर्मा ने की भविष्यवाणी, गिल का नहीं लिया नाम
IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट में हर जनरेशन के दौरान स्टार खिलाड़ी आते रहते हैं। एक पीढ़ी के प्लेयर्स रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं, तो अगली पीढ़ी तैयार रहती है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने नई पीढ़ी से अगले स्टार खिलाड़ी को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है।
मजे की बात तो यह है कि रोहित शर्मा ने शुभमन गिल नहीं बल्कि किसी अन्य खिलाड़ी की बात की है। हालांकि शुभमन गिल पहले से ही स्टार खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा ने एक ऑल राउंडर को तीनों प्रारूप में चमकने वाला सितारा बताया है।

IND vs AUS: रोहित शर्मा की बड़ी प्रतिक्रिया
नितीश रेड्डी ने पर्थ वनडे से भारत के लिए डेब्यू किया है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने उनको लेकर कहा कि कैप नंबर 260, नितीश रेड्डी। आपके करियर की शुरुआत शानदार रही है, और इसका पूरा श्रेय आपके खेलने के अंदाज़ और जज़्बे को जाता है। मैं 110 प्रतिशत यक़ीन के साथ कह सकता हूँ कि अगर यही रवैया बनाए रखा, तो भारतीय टीम में आपका सफर बहुत लंबा और कामयाब होने वाला है। रोहित ने नितीश रेड्डी के डेब्यू कैप के मौके पर ये शब्द कहे।
रोहित शर्मा ने अपनी बात समाप्त करते हुए आगे कहा कि आप एक ऑल-फॉर्मेट ग्रेट बनने जा रहे हो, इस पर मुझे पूरा भरोसा है। जैसे आपने अपनी कल की स्पीच में कहा था कि 'हर जगह खेलना चाहते हो', और सच कहूँ तो हम सब भी वहीं देखना चाहते हैं, हर फॉर्मेट में, हर मौके पर टीम के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।
IND vs AUS: नितीश रेड्डी ने किया प्रभावित
पर्थ एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन नितीश रेड्डी ने अपने डेब्यू मैच में कुछ अच्छे शॉट जड़े। मैच में टीम इंडिया के अंतिम ओवर में उनके बल्ले से दो शानदार छक्के देखने को मिले। उन्होंने पहले मैच में ही अपने इरादे दर्शा दिए थे।











Click it and Unblock the Notifications