IPL 2024: रोहित शर्मा ने लिया होली खेलने का आनन्द, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर पानी से की बौछार

IPL 2024: आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला। इस मैच में मुंबई को 6 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की खराब शुरुआत रही। इसके बाद अगले ही दिन होली में खिलाड़ियों ने जमकर आनन्द लिया।

मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने होली खेलने का पूरा मजा उठाया। रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि रोहित पूरी तरह से रंग से भरे हुए हैं लेकिन साथियों के ऊपर पानी बरसा रहे हैं।

rohit sharma

रोहित शर्मा ने पानी के एक पाइप से आने साथी खिलाड़ियों के ऊपर पानी की बौछार कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार को गुजरात के खिलाफ मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा लेकिन रोहित शर्मा के बल्ले से रन आए।

रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 43 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी से फैन्स नाखुश दिखाई दिए और उनके खिलाफ स्टेडियम से जमकर नारेबाजी देखने को मिली। रोहित के फैन्स ने बवाल मचा दिया।

इसके अलावा मैदान पर रोहित शर्मा के साथ हार्दिक पांड्या के बर्ताव को लेकर भी फैन्स ने नाराजगी जताई। एक वीडियो सामने आया, उसमें देखा गया कि पांड्या ने रोहित को बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करने के लिए भेज दिया। उनको बाउंड्री के पास उधर से उधर करते हुए दौड़ाने पर फैन्स ने पांड्या को जमकर कोसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+