'आज मेरे यार की शादी है', दूल्हा-दुल्हन को देख रोहित शर्मा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
Rohit Sharma Dance Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। हाल ही में हिटमैन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रोहित शर्मा ने अपने डांस से फैंस दिल जीतने का काम किया।
रोहित का डांस वीडियो वायरल (Rohit Sharma Dance Video Viral)
इस वीडियो में रोहित एक शादी की फोटो शूट के दौरान अचानक सामने आए और 'मेरे यार की शादी है' गाने पर शानदार डांस किया। दूल्हा-दुल्हन इस सरप्राइज से हैरान रह गए और इसे जीवन में एक बार मिलने वाला पल बताया। रोहित के सामने दूल्हा हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। उनके इस दिल को छू लेने वाले अंदाज ने एक बार फिर याद दिलाया कि वह बल्ले से प्रदर्शन के अलावा अपने गर्मजोशी भरे व्यवहार के लिए क्यों इतने सराहे जाते हैं।

जबरदस्त फॉर्म में हैं रोहित शर्मा
जहां एक तरफ रोहित अपनी क्यूटनेस से फैंस को दीवाना बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह आगामी चुनौतियों के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स मैदान पर अपनी ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ही अपनी फिटनेस पर काम करके काफी वजन घटा चुके रोहित इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह अफ्रीका के खिलाफ भी रन बनाना चाहेंगे।
रैंकिंग में रोहित ने हासिल किया पहला स्थान
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में रोहित का बल्ला आग उगल रहा था। उन्होंने 101.00 की औसत से 202 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। 25 अक्टूबर को तीसरे वनडे में शानदार शतक की बदौलत रोहित 29 अक्टूबर को शुभमन गिल को पछाड़कर दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए। इस उपलब्धि के साथ वह सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे भारत के दिग्गज क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं।
तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड
अब सभी की निगाहें 30 नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज पर टिकी हैं। यह सीरीज़ रांची (30 नवंबर), रायपुर (3 दिसंबर), और विशाखापत्तनम (6 दिसंबर) में खेली जाएगी। इस सीरीज में रोहित के पास एक और बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। फिलहाल, उन्होंने 276 वनडे मैचों में 349 छक्के लगाए हैं। उन्हें पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने और वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए सिर्फ तीन और छक्कों की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications