IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद छलका रोहित शर्मा का दर्द, कही दिल छू लेने वाली बात
एशिया कप से भारतीय टीम लगभग बाहर हो चुकी है। फाइनल में टीम इंडिया का पहुंचने का सफर अब दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर करेगा।
नई दिल्ली, 6 सितंबर। एशिया कप से भारतीय टीम लगभग बाहर हो चुकी है। फाइनल में टीम इंडिया का पहुंचने का सफर अब दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार भारतीय टीम का प्रदर्शन इतनी लचर रही कि वो कमजोर आंकी जाने वाली श्रीलंका के खिलाफ भी जीत हासिल नहीं कर सकी। इस हार के बाद भारतीय टीम पर कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

श्रीलंका ने आसानी से जीत लिया मैच
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज शुरू से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। यही वजह है कि उनके दोनों सलामी बल्लेबाज अर्धशतक जडने में कामयाब रहे। भारत को पहली विकेट मिलने में काफी देर हो गई और तब तक मैच में श्रीलंका काफी आगे निकल चुकी थी।
Recommended Video

कप्तान रोहित ने बताई हार की वजह
इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि आज भाग्य हमारे साथ नहीं था। मैच में हमने कुछ गलतियां भी की। मुझे लगता है कि हम 10-15 रन और जोड़ सकते थे। लेकिन अंत के ओवरों में हम उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि है कि हमने 10-15 रन कम बनाए जिसका परिणाम हमें भुगतना पड़ा। श्रीलंका ने अच्छा क्रिकेट खेला।

बल्लेबाजों को समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि टीम के बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। कौन सा शॉट कब लगाना चाहिए और कौन सा नहीं, जब तक बल्लेबाज इस बात को नहीं समझेगे वो इसी तरीके से आउट होते रहेंगे। हमारे लिए वर्ल्ड कप से पहले यह हार मिलना जरूरी था। इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला है। हमने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ कुछ प्लान बनाए थे, लेकिन हम उसे मैदान पर सही तरीके अमल नहीं कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications