ICC ODI Rankings: हिटमैन ने रैंकिंग में कोहली को पछाड़ा, लम्बी छलांग के साथ इस नम्बर पर पहुंचे
ICC ODI Rankings: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का बल्ला बोल रहा है। वह एक शतक और एक फिफ्टी जड़ने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वह फ्लॉप साबित हुए थे लेकिन अब बाकी दो मैचों में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। रोहित की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया है।
रैंकिंग में रोहित शर्मा छठे स्थान पर मौजूद हैं। पांच स्थानों का फायदा उठाते हुए रोहित ने यह नम्बर हासिल किया है। हालांकि विराट कोहली को नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था। वह 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

विराट कोहली ताजा रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं। टॉप दस में भारत से कोहली और रोहित ही हैं। उनके टॉप स्थान अब भी वही है। बाबर आज़म ने भारत के खिलाफ मैच में फिफ्टी जड़ी थी। वह अब 836 अंकों के साथ टॉप पर हैं। गिल के पॉइंट्स में कमी आई है। वह 818 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का तीसरा स्थान है। सिराज से ऊपर ट्रेंट बोल्ट हैं और टॉप पर जोश हेजलवुड हैं। हेजलवुड 660 अंकों के साथ पहले नम्बर पर हैं लेकिन बोल्ट और उनके बीच महज एक ही पॉइंट का फर्क है। बोल्ट टॉप पर आ सकते हैं।
ऑल राउंडरों की रैंकिंग में भारत का एक भी खिलाड़ी टॉप पांच में शामिल नहीं है। टॉप पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और दूसरे नम्बर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। टॉप दस में भारत से सिर्फ हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है। पांड्या नौवें स्थान पर काबिज हैं।












Click it and Unblock the Notifications