IND vs SL: 2 बनाते ही रोहित रच देंगे नया इतिहास, तोड़ डालेंगे राहुल द्रविड़ का यह कीर्तिमान

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था। रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डाली थी लेकिन बाद में भारतीय की की स्थिति खराब हो गई और मुकाबले में दोनों ही टीमों को जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला।

पहला एकदिवसीय मुकाबला टाई हो गया।श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 230 का स्कोर किया और भारतीय टीम भी इतने स्कोर पर आउट हो गई। आज होने जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा के पास एक बड़ा मौका है। रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब हैं।

rohit sharma

महज 2 रन बनाते ही रोहित शर्मा पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे। भारत से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रोहित शर्मा का नाम भी टॉप पांच में आता है। इस मामले में वह राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने के करीब आ गए हैं और दो रन बनाते ही ऐसा हो जाएगा।

राहुल द्रविड़ इस समय नम्बर चार पर हैं और रोहित शर्मा अब नम्बर चार पर आने की तरफ हैं। मजे की बात तो यह है कि टॉप पांच की लिस्ट में सभी वो खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने भारत की कप्तानी भी की हैं। नम्बर एक पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। तेंदुलकर ने करियर में 18426 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा एकदिवसीय रन बनाने वाले भारतीयों में विराट कोहली नम्बर दो पर आते हैं। कोहली ने इस प्रारूप में 13872 रन बनाए हैं और तीसरे स्थान पर दादा यानी सौरव गांगुली का नाम है। गांगुली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 11221 रन बनाए हैं। उनके बाद द्रविड़ का नम्बर है। द्रविड़ ने 10768 और रोहित ने 10767 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा और टीम की नजरें इस मैच में जीत दर्ज करने की तरफ भी है। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल करने का प्रयास करेगी। दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+