न्यूजीलैंड से हार के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा संकेत, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं खेलेंगे टेस्ट मुकाबला!
भारतीय टीम के पास अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने के लिए महज 5 मैच और बचे हैं। टीम इंडिया को 4 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। भारत के ये सभी मैच ऑस्ट्रेलिया में हैं। भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा इसी महीने शुरू होने वाला है। काम मुश्किल है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया इसी माह ऑस्ट्रेलिया जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की परेशानी बढ़ने वाली है क्योंकि रोहित शर्मा की तरफ से एक अहम बयान आया है।

सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाना है। इस मैच के लिए रोहित शर्मा की उपलब्धता के बारे में फ़िलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद इस मैच को लेकर बयान दिया है, इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है।
रोहित शर्मा ने कहा कि फ़िलहाल पता नहीं है कि मैं पर्थ टेस्ट में खेल पाऊंगा या नहीं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी पक्का नहीं कह सकता, देखते हैं। इससे साफ़ हो जाता है कि रोहित शर्मा शायद पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले हैं। अगर वह खेलते, तो स्थिति स्पष्ट कर देते।
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के समय टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में टॉप टीम थी लेकिन अब मामला बदल गया है। तालिका में टीम इंडिया टॉप से फिसलकर दूसरे नम्बर पर आ गई है। अब नम्बर एक की कुर्सी पर ऑस्ट्रेलियाई टीम आ चुकी है।
कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की पराजय का सबसे अहम कारण फ्लॉप बैटिंग है। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के रन नहीं आए। दोनों से टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन निराशाजनक खेल देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में सीरीज क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications