'मैं 41 साल का हूं...', अमित मिश्रा और रोहित शर्मा के बीच बहस, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

Rohit Sharma Viral Video: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 48वें मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस और लखनऊ के मैच के बाद अमित मिश्रा और रोहित शर्मा की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, 30 अप्रैल यानी कि मंगलवार को रोहित शर्मा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। मैच के बाद रोहित शर्मा अमित मिश्रा से उनकी उम्र पूछते हुए नजर आए।

रोहित-अमित का मजेदार वीडियो वायरल

दरअसल, अमित मिश्रा लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। भारत के लिए उन्होंने साल 2003 में वनडे डेब्यू किया था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने अमित मिश्रा से उनकी उम्र पूछी। जिस पर अमित मिश्रा ने कहा 41, यह सुनकर रोहित शर्मा हैरान रह गए और उन्होंने कहा क्या 40? आप मुझे 3 साल बड़े हैं? फिर अमित मिश्रा ने कहा 41 साल का हूं।

Rohit Sharma 1

साल 2003 में अमित मिश्रा ने किया था डेब्यू

इस पर रोहित ने जवाब देते हुए का आपने तब डेब्यू किया था। जब हम नेपी में थे। आपने तब ही खेलना शुरू किया होगा। क्या आपने 20 साल की उम्र में डेब्यू किया। मिश्रा ने कहा 20-21 साल की उम्र में डेब्यू किया था।

मुंबई को मिली हार

बता दें कि लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2024 में एक और हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मुंबई को चार विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

स्टोइनिस ने खेली मैच विनिंग पारी

मैच की बात करें तो टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 19.2 और में 6 विकेट खोकर इसे हासिल करने में सफल रही। लखनऊ की तरफ से मार्क्स स्टोइनिस ने मैच विनिंग पारी खेली। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 39 गेंद में अर्धशतक जड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+