क्या रोहित शर्मा ने की गौतम गंभीर से गर्मागर्म बहस? ड्रेसिंग रूम के वायरल फोटो ने काटा बवाल

Rohit Sharma: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का बल्ला चला। कोहली ने तो शतक जड़कर अपने हर आलोचक को करारा जवाब दिया। फैन्स ने सोशल मीडिया पर कोच गौतम गंभीर को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम में बातचीत के फोटो वायरल हो गए।

गंभीर और रोहित के बीच बातचीत के इन फोटोज में लग रहा है कि कुछ सीरियस बातचीत हो रही है। रोहित शर्मा अपने हाथों को हिलाते हुए कुछ समझाने का प्रयास करते हैं। फैन्स का कहना है कि रोहित शर्मा ने गौतम गंभीर को लताड़ दिया।

rohit sharma

रोहित शर्मा के हाव-भाव देखते हुए यही कहा जा सकता है कि किसी खास मुद्दे पर बात हो रही है और वह मजबूती से अपनी बात रख रहे हैं। ये सिर्फ कयास और अटकलें ही हैं, जो सोशल मीडिया पर चल रही हैं। वनइंडिया इनकी सच्चाई को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है।

गौतम गंभीर के साथ रोहित और कोहली के रिश्तों में खटास की बातें सामने आती रही हैं। दोनों प्लेयर्स के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद चीजें ठीक नहीं होने के दावे किये जाते रहे हैं। दोनों के एकदिवसीय करियर को लेकर भी अब बीसीसीआई मीटिंग करेगी। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद ऐसा हो सकता है।


रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया को दो मैचों में लगातार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। रांची वनडे से पहले भारत ने सिडनी में एकदिवसीय मुकाबला खेला था। उसमें रोहित का शतक और विराट कोहली का अर्धशतक आया था।

रांची में रोहित शर्मा ने फिफ्टी जमाई और कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए धमाल मचा दिया। इस मैच में कुलदीप यादव की धाकड़ गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने भी 4 विकेट झटके। 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 332 रन बनाकर आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+