IND vs NZ: रोहित शर्मा ने की रिकी पॉन्टिंग के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी, 3 साल बाद वनडे में लगाया शतक

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Rohit sharma

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे में भारत की शुरुआत धमाकेदार रही है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने कमाल की शुरुआत टीम को दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान शुभमन गिल ने अपना चौथा वनडे शतक लगाया तो वहीं रोहित शर्मा ने भी 3 साल के लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में शतक लगाया। रोहित ने 83 गेंदों में अपने वनडे करियर की 30वीं सेंचुरी पूरी की, जिसके बाद रोहित ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

रोहित ने की पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी

दरअसल, रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर ली है। 35 साल के रोहित शर्मा के नाम अब 234 पारियों में 30 शतक हो गए हैं। रोहित के नाम वनडे करियर में 9782 रन हैं। वहीं रिकी पॉन्टिंग ने वनडे मैचों की 365 पारियों में 30 शतक बनाए थे। वनडे में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 463 वनडे मैचों में 49 शतक बनाए हैं। विराट कोहली इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली के नाम 46 सेंचुरी हैं।

रोहित ने 3 साल के सूखे को किया खत्म

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने इस शतक के जरिए 3 साल के उस सूखे को खत्म किया है, जो वनडे में लगातार बना हुआ था। दरअसल, रोहित ने वनडे फॉर्मेट में आखिरी सेंचुरी जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई थी। यहां रोहित ने 119 रनों की पारी खेली थी और भारत ने यह मैच जीत लिया था। वहीं सितंबर 2021 में रोहित ने आखिरी इंटरनेशनल शतक लगाया था। यह शतक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में आया था। हालांकि इस दौरान रोहित शर्मा कई बार शतक के करीब जाकर आउट हुए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में इसी महीने रोहित शर्मा 83 रन पर आउट हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+