Rohit Sharma ने बना लिया है टी-20 खेलने का मन? वर्ल्ड कप से पहले लिया बड़ा फैसला, मैदान पर उतरने का किया ऐलान!
Rohit Sharma, T20 Comeback Plans: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रोहित ने युवाओं को मौका देने के मकसद से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन अब एक बार फिर वह टी-20 फॉर्मेट में अपनी वापसी के संकेत दे रहे हैं। जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
फिर से टी-20 खेलते नजर आएंगे रोहित (Rohit Sharma, T20 Comeback Plans)
दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सूचित किया है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए खेलना चाहते हैं। ये मैच इंदौर में 12 से 18 दिसंबर तक होने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज़ के बाद भारतीय टीम 11 जनवरी तक कोई वनडे मैच नहीं खेलेगी। इस लंबे अंतराल को देखते हुए माना जा रहा है कि रोहित अपनी फॉर्म और लय बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

रोहित ने खुद जताई खेलने की इच्छा
मुंबई ने एलीट ग्रुप ए के अपने सभी चारों मैच जीत लिए हैं और वे नॉकआउट में जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। MCA के एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि रोहित ने SMAT के नॉकआउट में मुंबई के लिए खेलने की इच्छा व्यक्त की है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी विजय हज़ारे ट्रॉफी (VHT) में भी अपनी-अपनी टीमों क्रमशः मुंबई और दिल्ली के लिए खेलते नज़र आएंगे। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होगा।
विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी खेलेंगे रोहित-कोहली
बीसीसीआई ने सभी सक्रिय खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य कर दिया है कि जब वे राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेल रहे हों तो घरेलू क्रिकेट खेलें। हालांकि, BCCI ने स्पष्ट किया है कि रोहित और कोहली किसी दबाव में नहीं हैं और वे अपनी मर्ज़ी से VHT में खेलने के लिए उपलब्ध हुए हैं। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि किसी ने उन्हें घरेलू सर्किट में लौटने के लिए मजबूर नहीं किया है। रोहित और कोहली दोनों ने अपनी मर्ज़ी से विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए खुद को उपलब्ध कराया है।












Click it and Unblock the Notifications