Rohit Sharma ने ऑस्ट्रेलिया में रच दिया इतिहास, विराट-सचिन भी जो नहीं कर पाये वो कर दिखाया
Rohit Sharma Create History: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास (Rohit Sharma Create History)
इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले वह वर्ल्ड के केवल पांचवें खिलाड़ी हैं। इस खास लिस्ट में उन्होंने महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स, डेसमंड हेन्स, कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों के साथ अपनी जगह बनाई है। रोहित ने अपनी पारी के तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर एक चौका लगाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

विराट और सचिन भी लिस्ट में शामिल
इस खास भारतीय रिकॉर्ड की लिस्ट में विराट कोहली दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। कोहली के ऑस्ट्रेलिया में वनडे में 804 रन हैं और वह 1000 रनों के आँकड़े से 196 रन दूर हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची में 740 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन संन्यास के कारण वह अब यह रिकॉर्ड हासिल नहीं कर सकते।
रोहित-कोहली पर जबरदस्त दबाव
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही इस सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वे पिछली बार इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में भारत के लिए खेले थे। हालांकि, रोहित की सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पर्थ में हुए पहले वनडे में वह केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए थे, जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने केवल 136 रन ही बना सकी थी और आसानी से मैच हार गई थी।












Click it and Unblock the Notifications