रोहित को बनाया ICC वनडे टीम का कप्तान, 11 में 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल, जानें किनको मिली जगह

ICC ODI Team of the year: आईसीसी अवॉर्ड्स की कड़ी में टी20 टीम ऑफ़ द ईयर के बाद वनडे टीम ऑफ़ द ईयर की घोषणा भी कर दी गई है। आईसीसी ने इस टीम का ऐलान किया है। ख़ास बात तो यह है कि यह भारतीय टीम जैसी दिख रही है। 11 में से कुल 6 खिलाड़ी इस टीम में भारत के हैं।

आईसीसी की वनडे टीम ऑफ़ द ईयर में बतौर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को शामिल किया गया है और उनके साथ शुभमन गिल को भी ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है। गिल ने पिछले साल वनडे में दोहरा शतक भी जमाया था। रोहित भी धाकड़ फॉर्म में थे।

team india

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के प्रदर्शन को कौन भूल सकता है। 50 वनडे शतक जड़ने वाले कोहली ने पिछले साल वर्ल्ड कप में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया था। कोहली ने बड़ा धमाका किया था, लिहाजा उनको आईसीसी की वनडे टीम में शामिल होना ही था।

तीन अन्य भारतीयों की बात की जाए, तो ये गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाने में सफल रहे हैं। इनमें पहला नाम कुलदीप यादव का है। कुलदीप ने पिछले साल कुल 49 विकेट अपने नाम किये थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 44 और शमी ने वर्ल्ड कप में धमाल किया था। तीनों को ही टीम में शामिल किया गया है। इस तरह भारतीय टीम से कुल 6 खिलाड़ी टीम में हैं और इसके कप्तान रोहित शर्मा हैं।

वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड को आईसीसी की टीम में जगह मिली है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया से एडम जैम्पा का नाम भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीकी टीम से हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन का नाम शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप में पिछले साल धमाकेदार खेल दिखाने वाले डैरिल मिचेल को भी इस टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका से कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

आईसीसी वनडे टीम ऑफ़ द ईयर

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डैरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, एडम जैम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+