Rohit Sharma ने खरीदी 5 करोड़ की लग्जरी कार, नंबर प्लेट में छिपा है बड़ा राज, देखें वीडियो
Rohit Sharma buy new Car: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वनडे में रोहित शर्मा के बल्ले से फैंस को रनों का इंतजार है। रोहित शर्मा फैंस के बीच अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने लग्ज़री कार कलेक्शन में रोहित शर्मा ने एक और नई कार जोड़ ली है। हाल ही में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
5 करोड़ में खरीदी कार (Rohit Sharma buy new Car)
इस बार उन्होंने लैम्बॉर्गिनी उरूस SE एक हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV खरीदी है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.57 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जबकि ऑन-रोड कीमत करीब 5 करोड़ रुपये के आसपास मानी जा रही है। खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने इस SUV को ऑरेंज कलर में खरीदा है, जो देखने में बेहद आकर्षक और दमदार लगती है। रोहित ने अपनी नई लैम्बॉर्गिनी के लिए 3015 रजिस्ट्रेशन नंबर लिया है। ये नंबर इसलिए खास है क्योंकि ये उनके दोनों बच्चों की जन्म की तारीख से जुड़ा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इस नई गाड़ी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इसे मुंबई के एक डीलरशिप के बाहर देखा जा सकता है। हालांकि, रोहित के डिलीवरी लेते हुए कोई आधिकारिक तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस का उत्साह देखने लायक है। इस नई गाड़ी के आने से पहले ही रोहित सुर्खियों में थे, क्योंकि उन्होंने मई 2025 में अपनी पुरानी ब्लू लैम्बॉर्गिनी उरूस एक फैंटेसी क्रिकेट कॉन्टेस्ट के विजेता को गिफ्ट कर दी थी। अब उनकी गैराज में एक और 'ट्रॉफी' जुड़ गई है, जो 800 Nm टॉर्क और सुपरकार DNA से लैस है।
कारों के बड़े शौकीन हैं रोहित
रोहित शर्मा सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं, बल्कि कारों के भी बड़े शौकीन हैं। उनकी मौजूदा कार कलेक्शन में पहले से ही मर्सिडीज-बेंज S-क्लास (करीब 1.50 करोड़ रुपये), मर्सिडीज GLS 400 D, BMW M5 (करीब 1.79 करोड़ रुपये) और रेंज रोवर HSE LWB (करीब 2.80 करोड़ रुपये) जैसी लग्ज़री गाड़ियां शामिल हैं। अब इस नई लैम्बॉर्गिनी के साथ उनका कलेक्शन और भी खास हो गया है।
जानें कमाई और ब्रांड वैल्यू
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। क्रिकेट से उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा IPL कॉन्ट्रैक्ट्स से आता है, जहां से वह अब तक करीब 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं और एक डील के लिए 3.5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 214 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications