IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने किया क्रिस गेल को भी फेल, तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Rohit Sharma break Chris Gayle record: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा ने दो लगातार अर्धशतक जड़कर अपना फॉर्म हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्का: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने चार जोरदार छक्का लगाने का कारनामा किया। रोहित ने इसके साथ ही श्रीलंका के मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 33 छक्के भी पूरे कर लिए। वह श्रीलंका में इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम मौजूद था।

rohit sharma 1

गेल ने जड़े थे इतने छक्के: श्रीलंका में क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कुल 30 छक्के जड़े थे। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित के नाम श्रीलंकाई सरजमीं पर 29 छक्के थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ चार छक्का जड़ने के साथ ही वह इस लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़कर नंबर वन पर पहुंच गए। रोहित शर्मा ने अब श्रीलंका में सबसे अधिक 33 छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान की जमकर धुनाई: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सुपरफोर के मुकाबलों में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रोहित शर्मा ने पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले में 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्‍के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं गिल भी अर्धशतक लगाने में सफल रहे। लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज इस अर्धशतक को शतक में बदलने में नाकाम रहे और आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+