IND vs AUS Final: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास, बतौर कप्तान अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
India vs Australia, World Cup Final 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए महामुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया फिलहाल, मुश्किल स्थिति में है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 214 के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि, इस सीजन कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा एक वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। रोहित ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी के साथ 2019 वनडे विश्व कप में बनाए गए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विलियमसन ने 2019 विश्व कप में 578 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड मेजबान इंग्लैंड के बाद उपविजेता रहा था।

रोहित ने अहमदाबाद में फाइनल में 31 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामल हैं। रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप में 11 मैचों में 597 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व किया। भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पहले 10 ओवर में 80 रन बनाए।
विश्व कप फाइनल में टॉस हारकर नहीं हारा भारत
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि भारत कभी भी विश्व कप फाइनल में टॉस हारकर नहीं हारा है। टॉस के बाद बोलते हुए कप्तान रोहित ने कहा कि वह बड़े फाइनल में पहले बल्लेबाजी करना और स्कोरबोर्ड पर कुछ रन लगाना पसंद करेंगे। भारत विश्व कप 2023 में 10 मैचों की जीत के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications