रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस फिर से करेगी नाइंसाफी? हेड कोच ने दिया ऐसा बयान कि खौल उठेगा खून
Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर आईपीएल 2026 से पहले एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने संकेत दिए हैं कि आगामी सीजन में रोहित शर्मा की भूमिका टीम की जरूरत के हिसाब से बदली जा सकती है, जिसमें उन्हें फिर से 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में इस्तेमाल करना भी शामिल है।
एक इंटरव्यू के दौरान जब महेला से रोहित की भूमिका पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में जवाब दिया। महेला ने कहा कि सब कुछ टीम के संतुलन और कप्तान की रणनीति पर निर्भर करेगा।

मुंबई इंडियंस के कोच ने कहा कि अगर कप्तान को लगता है कि रोहित को एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करना टीम के लिए बेहतर होगा, तो हम उस विकल्प पर विचार करने से पीछे नहीं हटेंगे। हमारा लक्ष्य हमेशा मैच जीतना और सही संतुलन बनाए रखना होता है।
रोहित और इम्पैक्ट प्लेयर नियम का पुराना नाता
पिछले IPL में रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है ताकि उनकी बल्लेबाजी का पूरा फायदा उठाया जा सके और उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। अब कोच के इस ताज़ा बयान के बाद यह लगभग तय लग रहा है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित एक बार फिर इसी 'स्पेशलिस्ट' रोल में नजर आ सकते हैं।
IPL 2026 और रोहित का भविष्य
रोहित शर्मा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, जिसके बाद अब उनका पूरा फोकस आईपीएल और सीमित ओवरों के क्रिकेट पर है। मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए यह खबर ज्यादा अच्छी तो नहीं हो सकती है, क्योंकि वे हिटमैन को पूरे 20 ओवर मैदान पर फील्डिंग करते हुए भी देखना चाहते हैं। लेकिन टीम की रणनीति को देखते हुए, रोहित का बल्ला अगर पावरप्ले में आग उगलता है, तो इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका भी उनके लिए वरदान साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications