Rohit Sharma Anniversary: भरे मैदान में जब रितिका को रोहित से मिला था ये खास तोहफा, फैंस ने भी जमकर मचाया शोर

Rohit Sharma Anniversary: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के लिए 13 दिसंबर का दिन बेहद खास है। 13 दिसंबर को ही रोहित शर्मा ने अपनी गर्ल्फ्रेंड रितिका सजदेह से शादी की थी। दोनों की शादी को आज 8 साल पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने शादी से पहले करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। पहली बार रोहित शर्मा ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में रोमांटिक अंदाज में रितिक को प्रपोज किया था।

साल 2015 में हुई थी शादी: साल 2015 में रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी कर ली थी। रोहित शर्मा ने शादी की दूसरी सालगिराह पर रितिका सजदेह को एक ऐसा गिफ्ट दिया जिसे वह जीवन भर याद रखेंगी। दरअसल, साल 2017 के दौरान भरे मैदान में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद इसे अपनी वाइफ को डेडिकेट कर दिया। रोहित शर्मा के इस अंदाज को फैंस ने भी खूब पसंद किया।

Rohit Sharma Anniversary 1

रोहित ने दिया ये खास तोहफा: साल 2017 में मोहाली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। श्रीलंका के खिलाफ 208 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी वाइफ यानी कि रितिका सजदेह को यह पारी डेडिकेट कर दिया। रोहित शर्मा ने मैच के बाद बताया कि यह पारी बेहद स्पेशल थी और इसे मैं अपनी वाइफ को एनिवर्सरी गिफ्ट के रूप में देता हूं। वही इस पारी के बाद रितिका ने बताया कि यह उनके लिए बेस्ट सालगिरह गिफ्ट था।

साल 2018 में बने थे पिता: इसके अगले ही साल यानी कि साल 2018 में रोहित शर्मा पिता बन गए थे। रितिका सजेदह ने दिसंबर के महीने में ही अपनी बेटी समायरा को जन्म दिया था। 30 दिसंबर को समायरा 5 साल की हो जाएगी। हालांकि उस दौरान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका दौरे पर होंगे।

साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा टी-20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन टेस्ट सीरीज में वह बतौर कप्तान टीम में वापसी करने वाले हैं। अपनी सालगिरह के दिन रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+