'पागल है क्या...,' शुभमन गिल ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गए रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर फैंस लगाने लगे अनुमान
Asia Cup Final, IND vs SL: एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला अब बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। भारत बनाम श्रीलंका का फाइनल मैच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और शुबमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो क्लिप में दोनों को लिफ्ट के बाहर बात करते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर चल रही चर्चा के बाद रोहित को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'नहीं, ऐसा नहीं होगा, पागल है क्या।' भारत के कप्तान का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है।
वहीं फैंस भी कहां पीछे रहने वाले हैं उन्होंने प्रतिक्रिया सामने आते अपना अनुमान लगाना शुरू कर दिया, और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि रोहित ने गिल को ऐसा क्यों कहा।

दरअसल, रविवार को एशिया कप फाइनल में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, जो अगले महीने होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले काफी अहम माना जा रहा है। पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने 121 रन बनाए लेकिन कोलंबो में 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लड़खड़ाने के बाद उनकी पारी बेकार चली गई। इस मैदान पर आज फाइनल मैच खेला जाएगा।
खिताबी सूखे को खत्म करने की उम्मीद से उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत का लक्ष्य मल्टीनेशन टूर्नामेंटों में अपने पांच साल के खिताबी सूखे को खत्म करना होगा। रिकॉर्ड-टाइम विजेता भारत रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 के फाइनल में गत चैंपियन श्रीलंका से भिड़ेगा। भारत ने कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका पर प्रभावशाली जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications