तिलक वर्मा के घर जाकर रोहित शर्मा और रितिका ने जीता दिल, किया कुछ ऐसा कि फैंस कर रहे जमकर तारीफ
Rohit sharma and Ritika News: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद दूसरे मैच में भी वह 80 रन बनाने में सफल रहे। एशिया कप से पहले रोहित का फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। टीम को अपने कप्तान से आने वाले मुकाबलों में बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।
रितिका सजदेह के साथ बिताते हैं समय: रोहित शर्मा अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। जब भी समय मिलता है तो वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और उनकी वाइफ की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ तिलक वर्मा के घर पहुंचे थे।

तिलक वर्मा के घर में रोहित-रितिका: वेस्टइंडीज दौरे पर आने से पहले रोहित शर्मा अपनी वाइफ रितिका के साथ मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा के घर पहुंचे थे। तिलक वर्मा को टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा के पिता ने इस दौरान रोहित-रितिका को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रोहित-रितिका का व्यवहार उनके घर पर कैसा रहा था।
रितिका ने किया दिल जीतने वाला काम: तिलक वर्मा के पिता ने कहा कि रोहित शर्मा और रितिका हमारे घर आये थे। इस दौरान रितिका फर्श पर बैठी थी। मैंने उससे बेंच पर बैठने के लिए कहा पर वो नहीं मानी। रितिका ने कहा कि अगर मैं बेंच पर बैठूंगी तो यह आपका घर होगा। अगर मैं फर्श पर बैठूं तो यह हमारा घर होगा। उनको दोनों का व्यवहार बहुत ही शानदार था, वो काफी दयालू हैं।












Click it and Unblock the Notifications