3 साल बाद टीम में वापसी करने वाले Dinesh Karthik ने खोला ड्रेसिंग रूम का बड़ा राज, कहा…

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें वह एक फिनिशर के रूप में उबरकर सामने आए।

नई दिल्ली, 19 जुलाई: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें वह एक फिनिशर के रूप में उबरकर सामने आए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए उन्होंने कई मैच फिनिश किए और टीम इंडिया में 37 साल की उम्र में जोरदार कमबैक किया। अब कार्तिक ने कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें: 24 घंटे के अंदर एक और संन्यास... Team India से वर्ल्ड कप छीनने वाले खिलाड़ी ने भी लिया रिटायरमेंट

कार्तिक ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज

कार्तिक ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दिनेश कार्तिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने बताया कि कप्तान और कोच की जोड़ी ने ड्रेसिंग रूम का वातावरण काफी खुशनुमा बनाया हुआ है। उन्होंने कहा- "एक टीम के रूप में हम आगामी टी20 विश्व कप के दौरान चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ और कैप्टन रोहित शर्मा ने बड़े आयोजन की तैयारी के लिए सभी को साथ लिया है। मौजूदा समय में टीम का माहौल बहुत ही सकारात्मक है।"

कार्तिक ने कहा- ''रोहित और द्रविड़ टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखते हैं, जिस कारण टीम का वातावरण हमेशा पॉजिटिव रहता है।''

कमबैक आसान नहीं

कमबैक आसान नहीं

2019 में खराब प्रदर्शन के कारण दिनेश कार्तिक को टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उसके बाद 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसके बाद उनको वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया था। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 3 साल बाद फिर से वो टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रहे।

अपने कमबैक पर उन्होंने कहा, "यह कभी आसान नहीं होता, लेकिन मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। आज हमारे पास जो बेंच स्ट्रेंथ है, उसे देखते हुए प्रतियोगिता हमेशा इसका हिस्सा बने रहने वाली है। यही भारतीय क्रिकेट की खूबसूरती है।"

वापसी के बाद किया दमदार प्रदर्शन

वापसी के बाद किया दमदार प्रदर्शन

भारतीय टी20 टीम में वापसी के बाद कार्तिक ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। अभी तक वह 10 टी20 मैचों में 21 की औसत और 134 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 126 रन बना चुके हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अनुभवी खिलाड़ी को टीम इंडिया में फिनिशर के रूप में देखा जा रहा और टीम को भी उनसे मैच जिताऊ प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

वेस्टइंडीज सीरीज में आएंगे नजर

वेस्टइंडीज सीरीज में आएंगे नजर

29 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है, जिसमें दिनेश कार्तिक एक बार फिर से मैदान पर दिखाई देंगे। इंग्लैंड दौरा कार्तिक के लिए अच्छा नहीं रहा था, ऐसे में विंडीज के खिलाफ वो जरूर लय में वापस लौटना चाहेंगे। अभी तक उन्होंने 42 T20I मैचों में 30 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 525 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+