Rohit Sharma Records: राजकोट में रोहित का धमाका! एशिया में पूरे किए 7000 ODI रन, सचिन-कोहली के क्लब में एंट्री
Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए राजकोट का मैदान एक बार फिर लकी साबित हुआ। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से न केवल कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया जिसे छूना दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए भी एक सपना है।
रोहित ने एशिया में अपने 7000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं, लेकिन इस रिकॉर्ड के पीछे एक ऐसी कहानी है जो हर फैन को जाननी चाहिए। एशियाई धरती पर 7000 रन बनाना कोई मामूली बात नहीं है। रोहित शर्मा अब उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं जहाँ सिर्फ सचिन तेंदुलकर (12,067 रन) और विराट कोहली (8,000+ रन) का नाम है।

Rohit Sharma ने छोड़ा दिग्गजों को पीछे
रोहित ने यहाँ तक पहुंचकर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों के क्लब में खुद को शामिल कर लिया है। आज की पारी में वह धीमे दिखाई दे रहे थे, वह 38 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। गिल के साथ मिलकर रोहित ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की।
इस रिकॉर्ड में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रोहित ने अपने पहले 2000 रन बनाने में जितना समय लिया, उसके मुकाबले अगले 5000 रन उन्होंने बिजली की रफ्तार से बनाए। 2013 में जब एमएस धोनी ने उन्हें 'ओपनर' बनाया, उसके बाद से एशिया में रोहित का औसत 60 के करीब रहा है। यह आंकड़ा विराट कोहली के लगभग बराबर है, जो उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक ओपनर बनाता है।
पिछले मैच में भी किया था Rohit Sharma ने धमाल
राजकोट एकदिवसीय मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने वडोदरा में मुकाबला खेला था। उस दौरान रोहित शर्मा ने छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड स्थापित कर दिया था। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने के मामले में वह पहले क्रिकेटर बन गए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई यह कारनामा नहीं कर पाया था।












Click it and Unblock the Notifications