'खिलाड़ियों के पोजिशन पर भारी कंफ्यूजन, दीपक हुडा फिनिशर नहीं', भारतीय दिग्गज ने गिनाई टीम की कमियां
एशिया कप में भारतीय टीम को मिली करारी हार का दर्द फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही भारत को पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली, 7 सितंबर। एशिया कप में भारतीय टीम को मिली करारी हार का दर्द फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही भारत को पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट टीम की कमियां गिनाने में जुट गए हैं। इस लिस्ट में अब रॉबिन उथप्पा का नाम भी शामिल हो गया है।

हार के बाद रॉबिन उथप्पा ने गिनाई कमी
पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने टीम की हार के लिए बल्लेबाजी क्रम में लगातार होने वाले बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है। क्रिकइंफो पर बातचीत के दौरान उथप्पा ने बताया कि टीम को खिलाड़ियों को उनकी पोजिशन बतानी होगी और लगातार उन्हें वहां खेलने का मौका देना होगा। भारत ने पिछले मुकाबलों में खिलाड़ियों के पोजिशन के साथ छेड़छाड़ किया और रिजल्ट टीम के पक्ष में नहीं रहा।

दीपक हुड्डा कोई फिनिशर नहीं है
रॉबिन उथप्पा के मुताबिक पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दीपक हुड्डा को जो रोल टीम में दिया गया, वो सही नहीं था। दीपक हुड्डा कोई फिनिशर नहीं है जो अंत के ओवरों में आकर तेजी से रन बनाने का काम कर सकें। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने लंबे समय तक नंर तीन पर रहते हुए स्कोर किया था। भारत के लिए आयरलैंड के खिलाफ टॉप ऑर्डर में आकर शतक लगाया था।

ग्रुप स्टेज में रहा था शानदार प्रदर्शन
भारत ने ग्रुप स्टेज में दोनों मुकाबले जीते थे, लेकिन सुपर -4 में वह पूरी तरह फेल रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार झेलने के बाद वह अब एशिया कप से बाहर होने के कगार पर आ पहुंची है। टीम को बस अपना अंतिम मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 8 सितंबर गुरुवार को खेलना है। लेकिन बुधवार को अगर पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान को हरा देती है तो भारत के लिए यह मैच महज औपचारिकता भर रह जाएगी।

इस तरह फाइनल में पहुंच सकता है भारत
भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके साथ ही यह दुआ करनी होगी कि श्रीलंका और अफगानिस्तान भी पाकिस्तान को हरा दें। ऐसे में श्रीलंका सुपर-4 में अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में पहुंचेगी और भारत बेहतर नेट रन रेट के साथ फाइनल की टिकट पा सकेगी। लेकिन इतने सारे संयोग एक साथ होना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications