टी20 विश्वकप विजेता टीम के इस दिग्गज ने विराट कोहली को बताया बेस्ट, बोले हमारे पास अधिकार नहीं कि...

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और 2007 विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली का समर्थन किया है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और 2007 विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विराट ने खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक साबित किया है। खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली को ब्रेक लेना चाहिए या नहीं इस बहस पर अब उथप्पा का भी कमेंट आया है। 'क्रिकचैट पावर्ड बाय परिमच' पर उन्होंने कहा, हमारे पास उनकी स्थिति या उनकी क्षमता पर सवाल उठाने का न तो अधिकार है और न ही कोई आधार है। उन्होंने कहा, "कोहली मैच विजेता हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में से एक साबित हुए हैं।"

खराब फॉर्म में हैं विराट

खराब फॉर्म में हैं विराट

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में वह क्रिकेट पंडितों और आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं। उन्होंने साल 2019 में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा था। तब से वह भारत के लिए खेली गई पिछली 78 पारियों में बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी विराट का बल्ला खामोश रहा था। इस दौरे पर वह 6 पारियों में 20 से ज्यादा रन भी नहीं बना सके थे।

रोहित ने किया था समर्थन

रोहित ने किया था समर्थन

कई क्रिकेट पंडित चाहते हैं कि कोहली को भारतीय टीम से बाहर कर दिया जाए लेकिन भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा अपने स्टार खिलाड़ी का समर्थन कर रहे हैं। रोहित ने कहा था, कोहली इतने साल इतने मैच खेले हैं। वह इतने महान बल्लेबाज रहे हैं इसलिए उन्हें किसी आश्वासन की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि मैंने पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि फॉर्म ऊपर और नीचे जा सकता है। यह सभी खिलाड़ियों के करियर का हिस्सा है। ऐसा सबके साथ होता है। तो जिस खिलाड़ी ने इतने मैच जीते हैं, उसे केवल 1 या 2 पारियों की जरूरत होती है। मैं यही मानता हूं और मुझे यकीन है कि आराम भी ऐसा ही महसूस करता है।

इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन

इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर नजर आए थे। इस दौरे पर भारतीय टीम ने 1 रिशेड्यूल टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। आखिरी टेस्ट मैच में कोहली ने 11 और 20 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे टी20 में उन्होंने 1 और तीसरे टी20 में उन्होंने 11 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे वनडे मैच में विराट ने 16 और आखिरी वनडे में 17 रन बनाए थे। कोहली इस दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए थे।

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में लगाया था। यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में आया था। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला गया था। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में कोहली ने 136 रन की पारी खेली थी। यह टीम इंडिया का पहला डे-नाइट टेस्ट था, जिसे उसने पारी और 46 रन से जीता था। फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ कोहली शतक जड़ेंगे, पर कोहली से प्रदर्शन से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली का करियर

कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+