पुराने दिग्गज फिर तैयार, भारत के चार शहरों में खेली जाएगी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022

नई दिल्लीः रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (RSWS) एक ऐसी सीरीज है जहां पर खेल के पुराने सितारों को फिर से मैदान पर देखते हैं। कुछ ऐसी ही लीग लीजेंड लीग क्रिकेट के तौर पर ओमान में हुई जहां पर भारत के दिग्गजों ने जौहर दिखाए। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ने ऐसे ही दिग्गज अपने जीवन की दूसरी पारी में मैदान पर खुद को साबित करने के लिए एक मंच दिया है। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, हर्शल गिब्स, वीरेंद्र सहवाग, आदि जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी लीग के पहले सीजन में नजर आ चुके हैं।

Road Safety World Series 2022 is going to held soon in four cities of India

इस बीच, यह आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि RSWS 2022 में भी होने रही है। एक समय पर, इस टूर्नामेंट का भविष्य धूमिल दिख रहा था, लेकिन अब, सभी अटकलों पर विराम लग गया है और प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च तक चलेगा।

चार स्थानों में हैदराबाद और लखनऊ भी शामिल हैं-

सूत्र ने माइखेल से बताया है, "आयोजक भारत के कम से कम चार शहरों - हैदराबाद, विशाखापत्तनम, लखनऊ और इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे संस्करण को आयोजित करने के लिए एक खिड़की की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अंतिम शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन आप अगले कुछ महीनों में दिग्गजों को फिर से एक्शन में देखने की उम्मीद कर सकते हैं। "

"इन शहरों में आयोजक और स्थानीय प्रशासन देश में मौजूदा कोविड हालातों पर कड़ी नजर रख रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है या नहीं। उस समय की स्थिति के आधार पर ही अंतिम फैसला बाद में किया जाएगा।"

बता दें कि लीग के पहले संस्करण में भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के रिटायर क्रिकेटर खेले थे। टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पुरानी यादों को ताजा करने के अलावा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है।

सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स को पिछले साल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के चैंपियन का ताज पहनाया गया था। हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि क्या सचिन इस संस्करण में शामिल होंगे क्योंकि हाल ही में उनके टूर्नामेंट में नहीं खेलने की खबरें सामने आई थीं। तेंदुलकर लीजेंड लीग क्रिकेट में भी नहीं नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+