'हसरत है सिर्फ तुम्हें पाने की और कोई ख्वाहिश नहीं इस दीवाने की', क्या फिर प्यार में गिरफ्तार हुए युजी चहल?
Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash: आईपीएल के इतिहास में 206 विकेट चटकाने वाले युजवेंद्र चहल इस साल पंजाब के लिए खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन में चहल को 18 रुपये देकर अपने साथ जोड़ने का काम किया था। लेकिन चहल अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर रहने वाले चहल खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।
पंजाब के लिए कमाल नहीं कर पा रहे हैं चहल (Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash)
भारतीय क्रिकेट टीम से भी बाहर होने के बाद चहल की आखिरी उम्मीद आईपीएल ही है। लेकिन आईपीएल में उन्हें पूरे ओवर करने को भी नहीं मिल रहे हैं। चहल को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया और पंजाब किंग्स ने बोली लगाई। लेकिन प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स के लिए चहल गेंद से अब तक अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं।

आरजे महवश ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश के साथ युजवेंद्र चहल को इन दिनों काफी देखा जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भी युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ मैच देखने पहुंचे थे। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर करते रहते हैं। आरजे महवश ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
हसरत है सिर्फ तुम्हें पाने की और कोई ख्वाहिश नहीं इस दीवाने की
एक यूजर ने आरजे महवश की तस्वीर पर लिखा कि हसरत है सिर्फ तुम्हें पाने की और कोई ख्वाहिश नहीं इस दीवाने की। इसके अलावा भी कई यूजर चहल को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक फैन ने युजवेंद्र चहल पर तंज कसते हुए लिखा अब चहल ने इन को फेमस कर दिया, भाई गलतियां सिर्फ क्रिकेट में ही सुधारोगे क्या? वहीं एक अन्य फैन ने धनश्री वर्मा को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैं धनश्री वर्मा का पड़ोसी हूं उसने अपनी नस काट ली है। इस तरह कई फैंस इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications