Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Deodhar Trophy 2023: रियान पराग ने की चौकों-छक्कों की बरसात, जड़ दिया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक

Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी 2023 में ईस्ट जोन के ऑलराउंडर रियान पराग ने अपने तूफानी प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को पुडुचेरी के सीएपी ग्राउंड में नॉर्थ जोन के खिलाफ रियान ने शानदार शतक जड़ा, जोकि उनके लिस्ट-A करियर का चौथा शतक रहा। रियान ने महज 84 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया।

दरअसल, इमर्जिंग एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद रियान पराग ने डोमेस्टिक क्रिकेट में कमाल कर दिया है। देवधर ट्रॉफी में आज ईस्‍ट और नॉर्थ जोन के बीच मैच खेला गया, जहां ईस्‍ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।

riyan parag

इस दौरान रियान पराग ने विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर ईस्ट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। असम के बल्लेबाज ने 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद पराग ने गियर बदला और अपने चौथे लिस्ट ए शतक तक पहुंच गए।

पराग ने ऐसे समय में बल्लेबाजी की कमान संभाली जब टॉप ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ाने लगा था। इस दौरान पराग ने टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाकर नॉर्थ जोन (2010) के खिलाफ वेस्ट जोन के लिए यूसुफ पठान के नौ छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पराग ने इस उपलब्धि को अपने नाम करने के लिए तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के ओवर में तीन छक्के लगाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+