Riyan Parag ने आखिर किसे अपनाया? कहा- एक हफ्ता और होता तो मर जाता
Riyan Parag Adopts Dog: आईपीएल में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से छाप छोड़ने वाले रियान पराग अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अपने खेल से फैंस का दिल जीतने वाले रियान पराग ने इस बार एक ऐसे काम से सुर्खियां बटोरी हैं, जो उनकी इंसानियत को बताता है। रियान पराग ने एक गंभीर रूप से घायल डॉग को गोद लिया है, जिसका नाम है 'जनम'। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है।
बुरी तरह घायल था यह डॉग (Riyan Parag Adopts Dog)
जनम नाम का यह डॉग मई 2025 में बेहद ही बुरी हालत में पाया गया था। उसकी नाक, मुंह और गले तक कीड़े लग चुके थे। उसकी जान बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। अगर उसे समय पर इलाज नहीं मिलता, तो वह एक हफ्ते के भीतर ही मर जाता। लेकिन जानवरों की देखभाल करने वाली मणवी राय ने उसे बचाया और लगातार इलाज करवाया। जिसके बाद वह अब ठीक हो रहा है।

रियान पराग ने डॉग को अपनाया
अब जब जनम धीरे-धीरे ठीक हो रहा है और अपनी ज़िंदगी की लड़ाई जीत रहा है। ऐसे में रियान पराग ने उसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने न सिर्फ जनम को गोद लिया, बल्कि उसकी पूरी मेडिकल रिकवरी, सर्जरी और देखभाल का ज़िम्मा भी उठाया है। रियान ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा कि 21 जुलाई को ये दोबारा जन्मा है, और अब ये मेरा बेटा है। उन्होंने मणवी राय को "सच्ची एनिमल वॉरियर" बताया और उन्हें भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया।
फैंस कर रहे हैं रियान की तारीफ
हालांकि रियान अपने क्रिकेट शेड्यूल के कारण जनम को अपने घर नहीं ला पाए हैं, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया है कि उसे पूरी देखभाल, प्यार और इलाज मिलेगा। जनम अब एक सुरक्षित जगह पर है, जहां उसकी सेहत पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। रियान पराग का यह कदम सिर्फ एक घायल जानवर को अपनाने का नहीं है, बल्कि यह उस सोच का प्रतीक है जो किसी की मजबूरी में उसका सहारा बनती है। सोशल मीडिया पर रियान के इस काम के लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications