आगे के इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, डीडीसीए डायरेक्टर ने दी जानकारी
ऋषभ पंत का काफी इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्टिपल में हुआ है। अब आगे के इलाज के लिए क्रिकेटरो मुंबई में ले जाया जा रहा है। पंत बुधवार को मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे।

Rishabh Pant Health Update: दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने जानकारी दी है कि भारत के क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए बुधवार को मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पंत की कार तब दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वे अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे। इस हादसे के बाद पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था।
ये पिछले शुक्रवार की बात है जब पंत की कार के कई बार पलटने और उसमें आग लगने के बाद सब सकते में आ गए। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो से पता चला मामला कितना गंभीर था। फिर पंत को सक्षम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब वहां से मुंबई ले जाने की बात हो रही है।
बीसीसीआई के अनुसार पंत के माथे पर चोट लगी है, उनके दाहिने घुटने और टखने में लिगामेंट फट गया है, कलाई में चोट लग गई है और उनकी पीठ पर चोट के निशान हैं। 25 वर्षीय पंत को वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा बचाया गया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ये लोग अब सम्मानित भी हो चुके हैं और मीडिया की आंखों का तारा बनकर छा गए हैं। इन्होंने अच्छा उदाहरण भी पेश किया है।
डीडीसीए के डायरेक्टर अब मुंबई भेजने की बात कर रहे हैं। उन्होंने पहले बताया था कि पंत पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है जहां उनकी बायीं भौंह की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी क्योंकि दुर्घटना में उन्हें कट लग गया।
शर्मा ने कहा कि बीसीसीआई पंत के इलाज की निगरानी कर रहा है और उनकी मेडिकल टीम के साथ "लगातार संपर्क" में है।
उन्होंने अब ANI से बताया है पंत को आज मुंबई शिफ्ट किया जाएगा जहां उनका आगे का इलाज होगा।
बीसीसीआई के एक कर्मचारी के मुताबिक पंत को क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रहना पड़ेगा और वे 9 फरवरी से घर में शुरू होने वाली चार टेस्ट ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में चूक जाएंगे। ऐसी कई रिपोर्टें हैं जो यह भी बताती हैं कि पंत पूरे आईपीएल 2023 को मिस कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications