क्या DHONI की CSK में शामिल होंगे ऋषभ पंत? सौरव गांगुली ने कर दिया साफ
Delhi Capitals, Rishabh Pant: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स छोड़ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि पंत आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने इन अफवाहों को काफी हद तक खारिज कर दिया है।
क्या पंत हो जाएंगे दिल्ली से बाहर
क्रिकेट से 14 महीने के ब्रेक के बाद ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में मैदान पर लौटे थे। ऋषभ पंत ने एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने का काम किया। हालांकि यह सीजन पंत के लिए औसत दर्जे का रहा। लेकिन आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले उनके टीम से बाहर होने की चर्चाएं अभी भी जारी हैं।

आईपीएल 2024 में दिल्ली का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स अपने 14 मैचों में से सिर्फ़ सात में जीत दर्ज कर पाई। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें टूर्नामेंट के लीग चरण में ही बाहर होना पड़ा। टीम का लक्ष्य पंत की कप्तानी में अगले सीज़न में अपने प्रदर्शन को बेहतर करना है।
दिल्ली के लिए खेलेंगे पंत
सौरव गांगुली ने वन इंडिया बंगाली के साथ एक साक्षात्कार में इन अटकलों को पर अपनी बात कही। उन्होंने पुष्टि की कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना जारी रखेंगे। पंत के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि पंत दिल्ली के लिए खेलते रहेंगे।
गांगुली ने कही ये बात
ऋषभ पंत को 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था। दिल्ली कैपिटल्स के साथ पंत के भविष्य को लेकर अटकलें प्रशंसकों और विश्लेषकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई लोगों का मानना है कि अगर बदलाव होता है तो पंत और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों को फायदा हो सकता है। लेकिन सौरव गांगुली के इस बयान के बाद यह साफ है कि ऋषभ पंत दिल्ली छोड़कर दूसरी टीम में शामिल नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications