रजत-निशू ने फरिश्ता बनकर बचाई पंत की जान, ऋषभ ने कहा- हमेशा उनका कर्जदार रहूंगा...
Rishabh Pant Tweet: दर्दनाक कार एक्सीडेंट के बाद अब ऋषभ पंत रिकवर हो रहे हैं। लंबे समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग किया है।

Rishabh Pant Tweet: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल होने के बाद पंत ने पहली बार ट्वीट किया। ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में जान बचाने वाले दो खास लोगों का शुक्रिया अदा किया है। 30 दिसंबर को पंत बड़े हादसे का शिकार हो गए थे। जिसमें उनकी जान बचाने में दो लोगों का बड़ा रोल रहा था।

जान बचाने वाले को पंत ने कहा- धन्यवाद
ऋषभ पंत की एक्सीडेंट की खबर मिलते ही क्रिकेट जगत से उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी जाने लगी। क्रिकेट फैंस से लेकर दुनिया के बड़े-बड़े क्रिकेट के धुरंधरों ने पंत की सलामती के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अब पंत की हालत में पहले से काफी सुधार आया है। पंत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दो खास लोगों की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने इन दोनों को जान बचाने के लिए धन्यवाद भी कहा है।

रजत कुमार और नीशू कुमार की तस्वीर शेयर की
सोमवार यानी 16 जनवरी को पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दो युवाओं की तस्वीर शेयर की। रजत कुमार और नीशू कुमार ने पंत को हादसे वाले स्थान से सबसे पहले पहुंच कर अस्पताल पहुंचाने का काम किया था। ऋषभ पंत 30 दिसंबर के दिन अपने घर लौटते समय रूढ़की के पास सड़क हादसे का शिकार हुए थे। जिसके बाद इन दोनों ने आकर पंत की जान बचाने में अहम रोल अदा किया था।

जानिए पंत ने क्या कहा
अपने ऑफिश्यली अकाउंट पर इन दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए पंत ने इनका धन्यवाद अदा किया। पंत ने लिखा कि मैं हर किसी को निजी तौर पर शायद शुक्रिया नहीं कह सकता हूं। लेकिन मैं इन दो हीरोज का धन्यवाद कहना चाहूंगा। इन दोनों ने इस बड़े हादसे के वक्त मेरी मदद की। इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा कि मैं सही समय पर अस्पताल पहुंच जाउं। रजत कुमार और नीशू कुमार, आप दोनों का शुक्रिया। मैं आपका हमेशा आभारी और ऋणि रहूंगा। पंत के इस पोस्ट को फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications