GT vs DC: पन्त ने गोता लगाकर एक हाथ से पकड़ा सनसनीखेज कैच, अंपायर से बदलवा दिया फैसला, देखें वीडियो
GT vs DC: एक्सीडेंट के बाद वापस आकर ऋषभ पन्त ने प्रभावित करने वाला कार्य किया है। ऋषभ पन्त आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं और कुछ बेहतरीन पारियां भी खेलने में सफल रहे हैं। पन्त की बल्लेबाजी में तेजी है और स्ट्राइक रेट भी काफी धाकड़ रहा है।
बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा पन्त की विकेटकीपिंग में भी वह फुर्ती है, जो पहले हुआ करती थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऋषभ पन्त ने इसका उदाहरण पेश करते हुए बल्लेबाज डेविड मिलर को वापस पवेलियन की राह दिखा डाली। उन्होंने धांसू कैच पकड़ा।

डेविड मिलर को पन्त ने इशांत शर्मा की गेंद पर आउट किया। इशांत की गेंद मिलर के बल्ले का किनारा लेकर पन्त के बाएँ तरफ नीचे गिर रही थी, इस दौरान पन्त ने अपनी फुर्ती दिखाई और खुद का बॉडी वेट नीचे लेकर जाते हुए एक हाथ से कैच पकड़कर धमाका कर दिया।
पन्त के कैच को लेकर मामला तीसरे अम्पायर तक चला गया उसके बाद रिप्ले में दिखाई दिया कि उन्होंने एकदम साफ़ कैच पकड़ा है। मैदानी अम्पायर ने बल्लेबाज को आउट दे दिया और पन्त के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फ़ैल गया। पन्त अपने प्रदर्शन से टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं।
मिलर के कैच के अलावा भी पंत ने विकेट के पीछे अपना धमाका जारी रखा। उन्होंने अभिनव मनोहर को स्टम्पिंग किया और शाहरुख़ खान को भी स्टम्पिंग करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा दी। गुजरात की खराब शुरुआत रही और बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते रहे।












Click it and Unblock the Notifications