NCA में जारी है ऋषभ पंत की रिहैबिलिटेशन प्रोसेस, अपनी रिकवरी को लेकर दी नई अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद रिकवरी प्रोसेस से गुजर रहे ऋषभ पंत अपनी रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से फैंस को रूबरू कराते रहते हैं। उनकी पिछली अपडेट आए हुए कुछ दिन हो गए थे इसलिए उन्होंने फिर से अपनी रिकवरी प्रोसेस पर अपडेट दी है।

भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत अपनी रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजर रहे हैं। लगभग जानलेवा कार एक्सीडेंट से गुजरने के बाद यह खिलाड़ी अब तेजी से रिकवरी करना चाहता है। उनकी जगह पर आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।
इस दौरान पंत सोशल मीडिया पर अपनी रिहैबिलिटेशन और हेल्थ संबंधी फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को लगातार अपडेट देते रहते हैं। उन्होंने इस साल मार्च में अपनी अंतिम अपडेट उपलब्ध कराई थी जहां पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में पंत स्विमिंग पुल में धीरे धीरे चलते हुए देखे जा सकते हैं। यह एक रिकवरी की ही प्रक्रिया होती है।
अब एक बार फिर पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी सेक्शन पर एक अपडेट शेयर की है जहां वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन का एक हिस्सा दिखा रहे हैं। वे अपने रिकवरिंग लेग की फोटो शेयर कर रहे हैं और एक बेड पर लेटे हुए हैं, जबकि उनके सामने एक ट्रेनर मौजूद है।
Recommended Video

पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्शन दिया है- टॉप मैन और एनसीए को हैशटैग किया है। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबले के दौरान भी पंत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वे धीरे-धीरे स्टेडियम में आए थे जहां उनका स्वागत किया गया था।

डीसी की टीम ने भी पंत की जर्सी नंबर 17 को पहले मैच के दौरान डगआउट में लगाकर संकेत दिया था कि भले ही उनके कप्तान साथ नहीं है लेकिन वे टीम स्पिरिट के साथ हमेशा साथ हैं।
दिल्ली की टीम को अपनी अंतिम जीत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 24 अप्रैल को मिली थी। अब यह दोनों टीमें 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले मुकाबले में एक बार फिर से एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यानी एक ही टीम के साथ लगातार दो मैच देखने के लिए मिलने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications