ऋषभ पन्त ने मैदान पर वापसी कर जड़े ताबड़तोड़ शॉट, देखें उनका वायरल वीडियो
Rishabh Pant: कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पन्त मैदान से बाहर ही रहे हैं और वर्ल्ड कप सहित कई बड़े टूर्नामेंटों में नहीं खेल पाए। सर्जरी के बाद वह रिकवरी और फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। आईपीएल में खेलना का रास्ता साफ़ दिख रहा है। पन्त ने मैदान पर वापसी की है।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पन्त ने अपनी फिटनेस प्राप्त कर ली है और कर्नाटक के अलूर में वॉर्म अप मुकाबले में भी हिस्सा लिया है। पन्त इस मुकाबले में फिट दिखाई दे रहे थे, जो उनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर मानी जा सकती है।

पन्त की मैदान पर वापसी का मतलब यही है कि वह आईपीएल के लिए तैयार हैं। हाल ही में कुछ खबरों में यह बात सामने आई थी कि पन्त भले ही शुरुआती मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए न खेल पाएं लेकिन बाद में वह आईपीएल में खेलते हुए दिख सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने यह तय नहीं किया है कि क्या ऋषभ पन्त बतौर कीपर टीम में खेलेंगे। कीपिंग के लिए वह फ़िलहाल तैयार नज़र नहीं आ रहे हैं। बतौर बल्लेबाज वह खेल सकते हैं। इसके अलावा टीम को लीड करना का जिम्मा भी ऋषभ पन्त के पास ही है।
गौरतलब है कि आईपीएल शुरू होने की तारीख सामने आई है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि हम 22 मार्च से टूर्नामेंट शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं। लोकसभा चुनावों के कारण टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा।
ऋषभ पन्त को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। उनके बल्ले से आने वाले लम्बे छक्कों का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। इस आईपीएल में शायद ऋषभ पन्त के बल्ले से धमाका देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications